दैनिक रेवाँचल टाईम्स जबलपुर – वरिष्ठ समाजसेवी शिक्षक रूपलाल यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सदर स्थित काॅफी हाऊस में ए॰पी॰एन॰ स्कूल रियूनियन 1965-1966 बैच का पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित एवं पूर्व शिक्षा प्रणाली एवं वर्तमान वर्तमान शिक्षा प्रणाली पर गहन विचार विमर्श किया गया, एवं सभी पूर्व छात्रों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए व वर्तमान शिक्षा प्रणाली में सुधार करने हेतु जोर दिया गया।
उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा सदैव सबसे शक्तिशाली है इसका उपयोग आप दुनियाँ को बदलने के लिए कर सकते है। शिक्षा हमें आत्मविश्वास देती है, शिक्षा भविष्य का दपर्ण है, इसी तरह अनेंक वक्ताओं ने अपने-अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी शिक्षक रूपलाल यादव, एम॰डी॰ मिश्रा, सुरेश पटेल, डाॅ॰ राजेश शर्मा, अजय कुमार पाण्डेय, ज्ञानचंद गोलछा, अरूण शुक्ला, अरविंद पटेल, गोपाल शर्मा, मंजीत सिंह, प्रकाश जांगड़े, सूरजभान मुराव, एड॰ कंदीलाल जाटव, सहित अनेंक पूर्व छात्र ए॰पी॰एन॰ स्कूल के उपस्थित रहे। सभी ने एक दूसरे को उज्जवल सफल स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ प्रेषित की।
