महँगे शौक पूरे करने के लिए बने चोर: देहात पुलिस ने पकड़ा, 1.55 लाख की चोरी की मोटरसाइकिलें ज़ब्त

Revanchal
3 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

महँगे शौक पूरे करने की हसरत में ज़ुर्म की राह पकड़ने वाले दो शातिर युवकों को देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1,55,000 रुपये कीमत की दो चोरी की मोटरसाइकिलें स्प्लेंडर एवं पल्सर बरामद की हैं। इसके साथ ही पुलिस ने गुरैया और भरतादेव कोतवाली क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हुई वाहन चोरी का पर्दाफाश कर दिया है।

क्या था पूरा मामला
​14 जुलाई 2026 को गुरैया ढाना निवासी टीकाराम बरकडे 37 ने देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 28 MA 8262 अज्ञात चोरों द्वारा पार कर दी गई है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 410/2026 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

​मुखबिर की सूचना पर पुलिस की घेराबंदी
​पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे।
​देहात थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत द्वारा गठित पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान 23 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लड़के बहुत कम दामों में मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर दोनों संदेहियों को हिरासत में लिया।

काराबोह डैम के खंडहर में छिपाई थी गाड़ियाँ
​पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर काराबोह डैम के पास स्थित खंडहर से छिपाकर रखी गई
​हीरो स्प्लेंडर क्र. MP 28 MA 8262
​ग्रे कलर की पल्सर बिना नंबर
​कुल अनुमानित कीमत ₹1,55,000 की दोनों मोटरसाइकिलें ज़ब्त कर ली गईं।
​गिरफ्तार आरोपी
​भविष्य उर्फ भावेश 19 वर्ष, पिता – जयप्रकाश नारायण परतेती, निवासी – आदर्श नगर महुआटोला, थाना देहात छिंदवाड़ा।
​रोहित उर्फ रविन्द्र 20 वर्ष, पिता – सुरेश धुर्वे, निवासी – आदर्श नगर महुआटोला, थाना देहात छिंदवाड़ा।

​पुराना आपराधिक रिकॉर्ड, गिरफ्तार आरोपी रोहित उर्फ रविन्द्र धुर्वे के खिलाफ पूर्व से ही थाना देहात में वर्ष 2025 के वाहन चोरी के 2 मामले दर्ज हैं।
​पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

👁️ 5 views Views
Share This Article
Translate »