नगर परिषद उपचुनाव में चित्त हुई भाजपा, कांग्रेस प्रत्याशी की जीत से लहराई खुशी

Revanchal times
3 Min Read

नगर परिषद उपचुनाव में चित्त हुई भाजपा, कांग्रेस प्रत्याशी की जीत से लहराई खुशी

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के नगर परिषद भुआ बिछिया में दिनांक 07/07/2025 को संपन्न नगर परिषद वार्ड क्रमांक 13 के उपचुनाव का परिणाम 10/07/2025 को घोषित हुआ, जिसमें कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी राजकुमारी अमर धुर्वे ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 12 मतों से पराजित कर पार्षद पद पर विजय प्राप्त की।

इस जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उल्लास की लहर दौड़ गई। सत्ता पक्ष के धनबल और बाहुबल को मात देते हुए कांग्रेस ने संघर्ष और रणनीति से यह सफलता हासिल की। इस ऐतिहासिक जीत में विधायक एवं जोश सिंह ठाकुर जी के मार्गदर्शन में चुनाव प्रभारी रानू राजपूत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी एवं समस्त टीम की अथक मेहनत निर्णायक साबित हुई।

नगरपरिषद भुआ बिछिया के वार्ड क्रमांक 13 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती राजकुमारी अमर सिंह धुर्वे जी की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस परिवार के संघर्ष की जीत है। टीम बिछिया के एक एक साथी ने दिन रात मेहनत करके सत्ता बल बाहुबल धनबल को हराकर इस संघर्ष पूर्ण जीत को हासिल किया है।

इस उपचुनाव के प्रभारी रानू राजपूत जी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी जी सहित टीम बिछिया के हर एक साथी को बधाई।

मै उन सभी लोगों का जिन्होंने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से इस चुनाव में सहयोग किया उनका आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रफुल मिश्रा ने भी इस उप चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार किया लेकिन वह प्रचार काम न आ सका इस जीत का एक मुख्य कारण भाजपा के नेताओं के द्वारा पूर्व में नगर परिषद बिछिया में जो करोड़ों का घोटाला हुआ वह आज भी नगर परिषद के सभी वार्डो के नागरिकों के मन में घर बना चुका है।

प्रदीप गोस्वामी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछिया

इस नगर परिषद उप चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई हमारे एक एक कार्यकर्ता ने बहुत मेहनत से कार्य किया जिसका यह परिणाम है कि आज हम वार्ड क्रमांक 13 के उपचुनाव में विजय हुए।

रणधीर सिंह (रानू) राजपूत, उपाध्यक्ष नगर परिषद बिछिया एवं उपचुनाव चुनाव प्रभारी बिछिया

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »