पेंच नदी के कुँआ घाट डोह में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनीबिजोरी खुर्द निवासी सुरेन्द्र सूर्यवंशी के रूप में हुई पहचान, पुलिस जाँच में जुटी

दैनिक रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा जितेन्द्र अलबेला

स्थानीय थाना राबनवाड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लोहांगी में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पेंच नदी के कुँआ घाट डोह में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में तैरता हुआ पाया गया।

मृतक की पहचान ग्राम बिजोरी खुर्द निवासी 28 वर्षीय सुरेन्द्र सूर्यवंशी के रूप में हुई है।क्या है पूरा मामलाप्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार दिनांक 14 फरवरी 2026 को राबनवाड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह राजपूत को सूचना मिली थी कि लोहांगी स्थित पेंच नदी के घाट पर एक शव पड़ा है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुँचीं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पानी से बाहर निकलवाया।परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग कायममृतक के पिता सोहन सूर्यवंशी ने मौके पर पहुँचकर शव की शिनाख्त अपने पुत्र सुरेन्द्र (28 वर्ष) के रूप में की। पिता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले को जाँच में ले लिया है।

पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि युवक की मृत्यु डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपापुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल परासिया भेजा। पोस्टमार्टम के उपरांत शनिवार शाम को शव अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया है।

थाना प्रभारी कंचन सिंह राजपूत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से धैर्य बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

Share This Article
Translate »