छिंदवाड़ा पुलिस का ‘सिंहगर्जना’ ऑपरेशन

Revanchal
10
3 Min Read

एक ही रात में दबोचे 125 वारंटी, 20 साल से फरार इनामी भी हत्थे चढ़े

आधी रात को सड़कों पर उतरी पुलिस; गुंडे, बदमाशों और जिला बदर आरोपियों के घर दी दबिश

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

जिले में अपराधियों के हौसले पस्त करने और कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बीती रात ‘कॉम्बिंग ऑपरेशन’ चलाया गया। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों पर अमल करते हुए छिंदवाड़ा पुलिस ने एक ही रात में रिकॉर्ड 125 वारंटियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

इस कार्रवाई में सबसे बड़ी कामयाबी 20 साल और 15 साल से फरार दो इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी रही।


​20 साल बाद टूटा फरार आरोपी का तिलिस्म
​थाना देहात पुलिस को इस ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। चेक बाउंस और एक्सीडेंट मामले में 20 वर्षों से फरार ₹20,000 के इनामी आरोपी राजेंद्र धुर्वे को पुलिस टीम ने नर्मदापुरम से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। वहीं, NDPS एक्ट में 15 साल से फरार ₹10,000 के इनामी आरोपी प्रकाश मेहरा को बैतूल के सारणी से दबोचा गया।

ऑपरेशन के मुख्य आंकड़े
​कुल गिरफ्तार वारंटी
125 (27 स्थायी और 98 गिरफ्तारी वारंट)
​सर्वाधिक गिरफ्तारी कुंडीपुरा थाना (16 वारंटी), देहात थाना (13 वारंटी)


​बदमाशों पर नकेल
115 गुंडा, 81 निगरानी बदमाश और 02 जिला बदर आरोपियों की चेकिंग।
​अवैध शराब 18 आरोपियों से 130 लीटर अवैध शराब जब्त।


​मानवीय चेहरा
गुमशुदा हुए 8 व्यक्तियों को तलाश कर परिजनों से मिलाया।

​गली-मोहल्लों में हड़कंप, घर-घर पहुंची पुलिस
​शनिवार-रविवार (14-15 मार्च) की दरमियानी रात राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल अलग-अलग टीमों में बंटकर मैदान में उतरा। साइबर सेल की मदद और मुखबिर तंत्र के सटीक इनपुट पर पुलिस ने अपराधियों के ठिकानों पर अचानक दबिश दी। पुलिस टीमों ने न केवल पुराने अपराधियों को पकड़ा, बल्कि जेल से रिहा हुए बदमाशों के घर जाकर उनकी वर्तमान गतिविधियों की भी जांच की और सख्त चेतावनी दी।


​”अपराध नियंत्रण और जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बेहतर कार्य करने वाली पुलिस टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक, छिंदवाड़ा

Share This Article
Translate »