70वें जन्मदिन पर ‘तिरंगे’ से सम्मान: सेवानिवृत्त CEO मालवीय का जन्मदिन बना कौमी एकता की मिसाल

Revanchal
1 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

शहर के वार्ड नंबर 45, विशुनगर कॉलोनी (नोनिया करबल) में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। अवसर था सेवानिवृत्त जनपद पंचायत सी.ई.ओ. एम.एल. मालवीय के 70वें जन्मदिवस का। इस खास मौके को कॉलोनीवासियों ने केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि ‘देशभक्ति और एकता’ के संदेश के रूप में मनाया।

​कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी आर.के. डोल्हे ने मालवीय को राष्ट्रीय ध्वज “तिरंगा” भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित जनों ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान है, और इसे भेंट करने का उद्देश्य समाज में देशभक्ति और आपसी सद्भाव की भावना को सशक्त करना है।

प्रेरणास्रोत है मालवीय का जीवन
वक्ताओं ने मालवीय के कार्यकाल और उनकी ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहकर युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

इस दौरान रणधीर सिंह चौहान, ओ.पी. तिवारी, बी.एल. मालवीय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने समाज में शांति और प्रेम बनाए रखने का संकल्प लिया।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »