शहर कांग्रेस सेवादल, जबलपुर का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न

Revanchal
2 Min Read

जबलपुर, 5 जुलाई। शहर कांग्रेस सेवादल, जबलपुर द्वारा रविवार प्रातः 9 बजे पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के शाहनाला बस्ती, तिलवाराघाट रोड में मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जबलपुर शहर कांग्रेस कमेटी के मदन महल ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पाठक ने किया। कार्यक्रम राष्ट्रध्वज वंदन एवं राष्ट्रगान के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा झरिया रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस की राष्ट्रवादी विचारधारा, संविधान के मूल्यों तथा कांग्रेस सेवादल की गौरवशाली परंपराओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए कांग्रेस सेवादल की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी, महिला विंग अध्यक्ष एडवोकेट मीनाक्षी स्वामी, प्रवक्ता जितेंद्र यादव, राकेश चक्रवर्ती, उमेश पटेल, श्वेता दुबे, अशोक यादव, विजय पटेल, प्रतीक चौकसे, दिनेश चौबे, आलोक गुप्ता, अभिषेक पाठक, पुरुषोत्तम गिरी, रुक्मणी पटेल, उमा ठाकुर, अंजना इनवाती, अनिल झरिया, भानु पटेल, रीना विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर संगठन की एकजुटता, अनुशासन एवं सेवा भावना को मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »