एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, खाद्य शाखा मण्डला द्वारा एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी, कालाबाजारी तथा दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से जिले के सभी अनुविभागों में कंट्रोल रूम स्थापित करने के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में जारी किया गया है।


जारी आदेश के अनुसार मण्डला जिले के मण्डला, घुघरी, बिछिया, नैनपुर और निवास अनुविभागों में संबंधित अधिकारियों एवं कम्प्यूटर ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाई गई है। ये अधिकारी एलपीजी सिलेंडर से संबंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करेंगे तथा आवश्यक कार्रवाई करेंगे।


कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने निर्देश दिए हैं कि आम नागरिकों को यदि गैस सिलेंडर की आपूर्ति, वितरण या किसी भी प्रकार की अनियमितता संबंधी शिकायत हो, तो वे संबंधित अनुविभाग के कंट्रोल रूम मण्डला 9589580114, घुघरी 9584880791, बिछिया 6261935750, नैनपुर 9589386069 और निवास 9584880791 में संपर्क कर सकते हैं।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करें।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस व्यवस्था का उद्देश्य उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना तथा वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना है।

👁️ 3 views Views
Share This Article
Translate »