घुघरी पुलिस की तत्परता से तीन-चार दिन से लापता नाबालिग बालिका दस्तयाब

Revanchal
1 Min Read

रेवांचल टाइम्स घुघरी। थाना घुघरी क्षेत्र की 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के तीन-चार दिनों से बिना बताए घर से गायब होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालिका को दस्तयाब कर सुरक्षित उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।


जानकारी के अनुसार नाबालिग बालिका शांति, पिता रम्मल सिंह कुलस्ते, उम्र 16 वर्ष, निवासी घुघरी, पिछले तीन-चार दिनों से बिना बताए घर से गायब थी। बालिका की मां रामफूल कुलस्ते द्वारा आज थाना घुघरी पहुंचकर पुलिस को बेटी के लापता होने की जानकारी दी गई।


सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की और बालिका की तलाश की। पुलिस के प्रयासों से नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर सुरक्षित उसकी मां रामफूल कुलस्ते के सुपुर्द किया गया।


बालिका के सकुशल मिलने के बाद उसकी मां रामफूल कुलस्ते द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहने के संबंध में थाना पुलिस को आवेदन प्रस्तुत किया गया।
वही पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

👁️ 31 views Views
Share This Article
Translate »