बिजली ट्रांसफॉर्मरों पर पसरा अतिक्रमण साफ, नगर निगम ने चलाया ‘सफाई’ अभियान

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ाजितेन्द्र अलबेला नगर निगम आयुक्त सी. पी. राय के कड़े रुख के बाद शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई ने रफ्तार पकड़ ली है।

सोमवार को निगम की टीम ने सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले बिजली ट्रांसफॉर्मरों को अपना निशाना बनाया और उनके आसपास फैले अवैध कब्जों को जमींदोज कर दिया।इन प्रमुख स्थानों पर हुई कार्रवाईनगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने शहर के हृदय स्थलों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में विशेष फोकस किया।

मुख्य रूप से इन क्षेत्रों में कार्रवाई की गईहिंदी प्रचारिणी एवं पोस्ट ऑफिस के सामनेपालिका मार्केट (बुधवारी बाजार) एवं इतवारी बाजार गल्ला मार्केटमोतीलाल किराना व छापाखाना क्षेत्रसाहू ज्वेलर्स के सामने एवं रेतु कहार के बाजू मेंसुरक्षा की दृष्टि से अहम है यह कदमअक्सर देखा जाता है कि बाजारों में दुकानदार या ठेले वाले ट्रांसफॉर्मर की बाउंड्री से सटकर अपनी दुकानें लगा लेते हैं,

जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ट्रांसफॉर्मरों के पास अतिक्रमण न केवल यातायात बाधित करता है, बल्कि यह जान-माल के लिए भी बड़ा खतरा है।”शहर को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाना हमारी प्राथमिकता है।

ट्रांसफॉर्मरों के आसपास अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।”सी. पी. राय, आयुक्त, नगर निगम कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंपअचानक हुई इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। निगम की टीम ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा इन स्थानों पर कब्जा किया गया, तो सामान जब्ती के साथ-साथ भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »