अल्प बचत बैंक में जमा पैसा हजम करने की आशंका…? शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय मामला जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मंडला के अंतर्गत का हितग्राही रहा भटक

अल्प बचत बैंक में जमा पैसा हजम करने की आशंका…? शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय मामला जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मंडला के अंतर्गत का हितग्राही रहा भटक

रेवांचल टाईम्स – मंडला, मध्य प्रदेश का मंडला जिला गड़बड़ियों का खजाना बन गया है यहां पर कई तरह की गड़बड़ी हो रही है एक ऐसी ही गड़बड़ी फिर सामने आई हैजिला मुख्यालय मंडला मध्य प्रदेश देवदरा निवासी बसंत सोनी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अंतर्गत संचालित अल्प बचत शाखा समिति या बैंक में लाखों रुपए जमा किए थे इन्होंने बताया कि जमा पैसा नहीं दिया जा रहा है जिससे आर्थिक स्थिति दिनों दिन खराब हो रही है उनकी शारीरिक स्थिति भी कमजोर होती जा रही है इन्हें कम सुनाई दे रहा है

इन्होंने कई बार कलेक्टर सहित शासन प्रशासन के सभी अधिकारियों को आवेदन पत्र दिए और जमा पैसे की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है शासन प्रशासन मीडिया, जनप्रतिनिधि व समाजसेवी संगठन उनकी मदद करें और उनकी जमा पूंजी को वापस करावे बताया जा रहा है कि इनके अलावा अन्य लोगों ने भी पैसा जमा किया था जिन्हें पैसा नहीं मिल पा रहा है

सरकारजांच करावे ज्ञात हो कर्मचारीयों ने बचत की दृष्टि से अल्प बचत सहकारी समिति या बैंक का संचालन किया था और इसमें उनके द्वारा पैसा जमा किया जा रहा था जो अब नहीं दिया जा रहा है इसमें भारी गड़बड़ी होने की आशंका अनेक लोग जाता रहे हैं एक बड़ा घोटाला यदि सही जांच की जाए तो उजागर हो सकता है शासन प्रशासन से अपेक्षा है तत्काल इस विषय पर कुछ जांच पड़ताल कराई जाए जिनका पैसा जमा था उन्हें वापस कराया जाए और जिन्होंने गड़बड़ी की है उन तमाम लोगों को खिलाफ आर्थिक अपराध का मामला दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही की जावे।

Share This Article
Translate »