मंडला, दक्षिण पूर्व रेलवे, नागपुर के सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर,( डी.सी.एम.) कार्यालय द्वारा मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन हेतु पहली बार पांच सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया गया है।
इस संबंध में नागपुर डिविजनल कार्यालय से विधिवत सूची जारी की गई है।
जारी सूची के अनुसार समिति में सुधीर कसार, विवेक अग्निहोत्री, अभिनव सिहारे, नीरज कांड्रा, श्रीमती रेणुका परमार को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। समिति का कार्यकाल दिसंबर 2027 तक प्रभावशील होगा।
यह समिति रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के सुधार के लिए सुझाव प्रदान करेगी तथा स्थानीय स्तर पर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
👁️ 1 views Views
