मंडला जिले के इतिहास में प्रथम बार 25 मंडलीय श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान

kaonebroadcast@gmail.com
1 Min Read
For the first time in the history of Mandla district, 25 divisional Shri 1008 Siddha Chakra Mahamandal Vidhan

मंडला : लघु तीर्थ क्षेत्र व्रती नगरी पिंडरई में कार्तिक माह के आष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर आचार्य श्री 108 विद्यासागरजी महाराज,आचार्य श्री 108 समयसागरजी महाराज के मंगल आशीर्वाद से एवं गुणायतन प्रणेता 108 प्रमाणसागरजी महाराज की पावन प्रेरणा से मुनिश्री 108 नीरजसागरजी महाराज,
मुनि 108 निर्मदसागरजी महाराज के मंगल सानिध्य में बा०ब्र० अभय “आदित्य” उदासीन आश्रम इंदौर के कुशल निर्देशन में मंडला जिले के इतिहास में प्रथम बार बीजाक्षर मंडल रचना युक्त 25 मंडलीय श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान, विश्व शांति महायज्ञ एवं रथयात्रा महामहोत्सव 29 अक्टूबर से 6 नवंबर 2025 तक भव्य अनुष्ठान होने जा रहा है।

अनुष्ठान के निमित्तभूत सकल दिगम्बर जैन समाज लघु तीर्थ क्षेत्र व्रती नगरी पिंडरई ने समस्त जिले एवं ग्राम वासियों को सविनय आमंत्रित किया है। अनुष्ठान में पधार कर श्री सिद्ध प्रभु की आराधना कर पुण्य का संचय कीजिए…।

👁️ 4 views Views
Share This Article
Translate »