बजाग – गाड़ासरई थाना क्षेत्र के ग्राम चंदना में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों के पैर टूट गए, जबकि अन्य घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर एक बच्ची सहित चार लोग सवार होकर गोरखपुर बाजार से अपने गांव चंदना लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे बाद सरकारी वाहन और पुलिस मौके पर पहुंची।
सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सभी घायल चंदना गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। यह हादसा जबलपुर–अमरकंटक हाईवे पर गाड़ासरई और गोरखपुर के बीच हुआ।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चार घायल, दो के पैर टूटे
