घरेलू विवाद में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Revanchal
1 Min Read

टिकरिया पुलिस की त्वरित कार्यवाही, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

मंडला – थाना टिकरिया अंतर्गत ग्राम हर्राटीकुर में दिनांक 19.03.2026 को रात्रि लगभग 09:30 बजे घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति की हत्या की घटना घटित हुई।


प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी द्वारा अपने रिश्ते के दादा मुन्नालाल कुलस्ते, निवासी हर्राटीकुर के साथ मारपीट की गई, जिससे उनके गुप्तांग में गंभीर चोट पहुंची और उनकी मृत्यु हो गई।


उक्त घटना पर थाना टिकरिया पुलिस द्वारा दिनांक 20.03.2026 को अपराध बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।


पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सुमित पिता गुल्ले सिंह कुलस्ते, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम हर्राटीकुर थाना टिकरिया जिला मंडला को दिनांक 21.03.2026 को गिरफ्तार किया गया तथा विधिसम्मत कार्यवाही उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस टीम
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडे, उनि पंकज बिष्ट, सउनि नारायण ताराम, प्रआ. अभिषेक मिश्रा, शिवकुमार मरावी, पीयूष यादव, आरक्षक प्रकाश जंघेला एवं दीपक द्विवेदी द्वारा उक्त कार्यवाही की गई।

👁️ 3 views Views
Share This Article
Translate »