विभागीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Revanchal
1 Min Read


दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मण्डला कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाव मण्डला में विभागीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में एजेंडावार चर्चा करते हुए !

मनोज भास्कर की अध्यक्षता में विभागीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि सभी अपने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों के विभिन्न लंबित प्रकरणों के संबंध में निराकरण की जा चुकी है।‌

बैठक में कर्मचारियों के सातवें वेतनमान, के निर्धारण, समयमान वेतनमान, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका एवं सेवा सत्यापन, कर्मचारियों के स्वत्त्व भुगतान,वरिष्ठता सूची, विभागीय भविष्य निधि पर्ची, पेंशन प्रकरण, अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरण सहित अन्य विषयों पर कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारी के साथ विमर्श किया गया ।

इस अवसर पर राधेलाल नरेटी,के डी दुबे,भी के राय,सतीश चन्द्रौल, मिश्रीलाल यादव, एन के शुक्ला, एकल कुमार पटेल,गजराज मरावीं, प्रकाशचन्द्र वरकड़े राजीव उसराठे,सहित संबंधित अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »