बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Revanchal
5
3 Min Read

बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना ही सच्ची श्रद्धाकृ डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

आज प्रदेश महामंत्री भाजपा राज्यसभा सांसद एवं छिंदवाड़ा संभागीय प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने जिला भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ अम्बेडकर तिराहा छिंदवाड़ा में डॉ. भीमराम अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया । 

वहीं भाजपा जिला कार्यालय छिंदवाड़ा में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर, जयंती मनाई गई । जहाँ उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को स्मरण किया।

इसके पश्चात डॉ. सोलंकी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर सत्कार तिराहा पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. सोलंकी ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय और समानता का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने देश को ऐसा संविधान प्रदान किया, जिसने हर नागरिक को समान अधिकार और न्याय की गारंटी दी। उनके विचार आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने की प्रेरणा देते हैं एवं सामाजिक समरसता की प्रतिमूर्ति है । कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य एवं योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दिलाने की बात कहीं ।

अम्बेडकर सत्कार तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके, डॉ. भीमराव अम्बेडकर जिला टोली संयोजक अभिलाष गोहर, सहसंयोजक राकेश माईकल पहाड़े जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भारत घई, संजय पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश डेहरिया, धर्मेन्द्र मिगलानी, संदीप सिंह चौहान, अनुज शंकरलाल पाटकर, संदीप सिंह रघुवंशी, बृज नागवंशी, सिद्धू थनेसर, अरुण गद्रे, दिनेश मालवी, कमल वाजपेयी,  मोंटी शर्मा, देवेन्द्र सूर्यवंशी, परमार रघुवंशी, श्रीमती आरती खंडेलवाल, श्रीमती वंदना विश्वकर्मा, श्रीमती नीलू क्षेत्रीय, श्रीमती नीलम लिल्हारे, अमित गुप्ता, शैलू राजपूत, अमित श्रीवास्तव, तरुण सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला महामंत्री कमलेश उइके, पूर्व संगठन मंत्री हुकुमचंद गुप्ता, जिला मंत्री गोलू लक्ष्मीकांत नागरे, कार्यालय मंत्री भारत घई, दिनेश (दिन्शु) यादव,  अलकेश साव, श्रीमती कांता ठाकुर, राकेश माईकल पहाड़े, कृपाशंकर सूर्यवंशी, शिवा सरसवार, राहुल बादशाह, कमलेश कवडेती, श्रीमती नेहा वर्मा, वृज नागवंशी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Translate »