Goddess Durga is seated in village Boria, a grand Jagran will be held on September 29, Puja Golhani will perform.
SHARE
रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के ग्राम बोरिया की पावन धरा पर माँ दुर्गा अपने दिव्य स्वरूप में बिराजी हैं। श्रद्धालुओं के मन में आस्था की ज्योति प्रज्वलित है। ढोल-नगाड़ों और देवी गीतों की गूंज से पूरा वातावरण मंगलमय हो उठा है। भक्तगण माँ के दरबार में दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना कर रहे हैं। माँ दुर्गा की महिमा से ग्राम में सुख-समृद्धि और शांति का संचार हो रहा है। सिंह पर आरूढ़ माँ शत्रुनाशिनी, करुणामयी और कल्याणकारी शक्ति का प्रतीक हैं। “जय माता दी” की गूंज से पूरा ग्राम बोरिया देवीमय हो गया है।
Goddess Durga is seated in village Boria, a grand Jagran will be held on September 29, Puja Golhani will perform.
भजन गायिका पूजा गोल्हानी देंगी प्रस्तुति
नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर सुभाष नवयुवक मंडल दुर्गात्सव समिति, बोरिया द्वारा सोमवार, 29 सितम्बर 2025 को भव्य जागरण एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन समिति प्रांगण में रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा।
इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायिका पूजा गोल्हानी अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगी। विशेष आकर्षण के रूप में “गोल्हानी मेरे भारत का बच्चा-बच्चा” एवं “शारदा मैया तेरो झूलना” जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
आयोजक मंडल के संदीप सिंगौर (जनपद उपाध्यक्ष),उमाकांत मरावी(सरपंच पति),मनीष सिंगौर, पंजू,अरविंद,जगजीवन सिंगौर,बसंत जाघेला,दिलीप वरकड़े, ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं भक्तगणों से सपरिवार पधारकर माँ जगदम्बा का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।