स्वीकृति के पांच साल बाद शुरू हुए भवन निर्माण में अनियमितता, एसडीओ बोले नोटिस जारी किया है, पंद्रह लाख की लागत से बन रहा है भवन,
दैनिक रेवांचल टाइम्स बजाग – करंजिया विकासखंड की ग्राम पंचायत बरबसपुर में निर्माणाधीन पंचायत भवन को लेकर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लग रहे है।जानकारी के मुताबिक भवन निर्माण कार्य स्वीकृति के लगभग पांच वर्ष बाद प्रारंभ हुआ है,
लेकिन अब भवन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।मौके पर भवन के लिए जिस तरह की गुणवत्ताहीन निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है वह भवन की मजबूती के अनुसार अनुकूल नहीं है भवन की दीवारों में ईंट की जुड़ाई में समानता नहीं दिखाई दे रही है तथा कई स्थानों पर मसाले सीमेंट-रेत मिश्रण का अनुपात भी सही नहीं है।
प्लिंथ (आधार) की ऊंचाई भी अपेक्षाकृत कम नजर आ रही है, जिससे भविष्य में बरसात के दौरान जलभराव की आशंका बनी रह सकती है। निर्माण स्थल पर बिखरी टूटी फुटी ईंट गुणवत्ता की पोल खोल रही है ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में मानकों के विपरीत निर्धारित मोटाई से कम एमएम की सरिया का उपयोग किया जा रहा है उनका यह भी कहना है कि कार्य प्रारंभ होने से पहले ही कुछ राशि का बिल लगाकर आहरण कर लिया गया था।
ईंट और रेत की गुणवत्ता को लेकर भी लोगों ने आपत्ति जताई है।भवन की छत ढलाई से पूर्व दीवारों पर बीम की ढलाई की जानी है जिसमें कम मात्रा में सरिया लगाकर कमजोर पिंजरा तैयार किया गया है तकनीकी मानकों के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने की मांग ग्रामीणों ने की है।
मामले में सहायक यंत्री ने (एसडीओ) ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाएगी और यदि गुणवत्ता में कमी पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराकर गुणवत्ता पूर्ण भवन का निर्माण सुनिश्चित कराया जाए, ताकि भविष्य में पंचायत भवन ग्रामीणों के लिए सुरक्षित और उपयोगी साबित हो सके।
इनका कहना है निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी किया गया हैकशिश नायक, एस डी ओ जनपद करंजिया
