संजीवनी हॉस्पिटल और हेल्प स्टार फाउंडेशन का निःशुल्क चिकित्सा शिविर का समापन, 500 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स – बिछिया! गांधी मेला के समापन के साथ ही संजीवनी हॉस्पिटल और हेल्प स्टार फाउंडेशन द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का समापन हुआ।

6 से 12 फरवरी तक आयोजित इस शिविर में 454 मरीजों ने निःशुल्क इलाज और दवाओं का लाभ उठाया।

शिविर के उद्घाटन अवसर पर बिछिया नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रजनी मरावी, उपाध्यक्ष रणधीर सिंह राजपूत, वरिष्ठ पार्षद सिल्लु श्रीवास्तव, पार्षद विकास गवले, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से जोशसिंह ठाकुर और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

शिविर में संजीवनी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के शुगर स्पेशलिस्ट एम डी फिजिशियन डॉक्टर सुभाष कुमार और जनरल फिजिशियन डॉक्टर तसलीम अहमद ने अपनी से सेवाएं दी।

शिविर में नर्सिंग स्टॉप मोनिका, पैथोलॉजी विभाग से शेख शहीद, फॉर्मशिस्ट केहर सिंह यादव, सहायक मनजीत गायग्वाल ने अपना सक्रिय योगदान दिया।

हेल्प स्टार फाउंडेशन से विवेक पवार और संत बघेल ने शिविर आयोजन में अहम भूमिका निभाई है।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »