बिछिया पुलिस की तत्परता से चार नाबालिक बालिकाएं चंद घंटों में सकुशल बरामद

Revanchal
20
2 Min Read

मंडला, 07 अप्रैल 2026:
जिले के थाना बिछिया अंतर्गत ग्राम कोको से चार नाबालिक बालिकाओं के एक साथ गुम हो जाने की सूचना से क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया। परिजनों द्वारा थाना बिछिया में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।


थाना प्रभारी रंजीत सिंह सैयाम ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों—पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा—को दी। उनके निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिछिया श्री सौरव तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम का गठन कर त्वरित खोजबीन शुरू की गई।


पुलिस एवं सायबर टीम की संयुक्त मेहनत से कुछ ही घंटों के भीतर चारों नाबालिक बालिकाओं को ग्राम गोपीसानी से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
विशेष योगदान:
इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी रंजीत सिंह सैयाम, उप निरीक्षक प्रवीण मालवीय, सहायक उप निरीक्षक बालमुकुंद चौरसिया, सहायक उप निरीक्षक उपेंद्र यादव, प्र.आर. अजीत परते, आरक्षक तेवेन्द्र (664), आरक्षक नंदकिशोर (23), महिला आरक्षक उमा भारती, सायबर यूनिट मंडला के आरक्षक सुरेश भटेरे, आरक्षक सूर्यचंद बघेल तथा थाना बिछिया के विशेष सहयोगी दस्ता के जितेन्द्र जाट, जयमति, संगीता एवं रजंती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ है।

Share This Article
Translate »