कैसे सफल होगा प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम ….? जन शिकायत निवारण शिविर.में रही अफरा तफरी अव्यवस्था से नागरिक नाराज समस्याओं के निराकरण में विलंब, कब होगा निराकरण

कैसे सफल होगा प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम ….? जन शिकायत निवारण शिविर.में रही अफरा तफरी अव्यवस्था से नागरिक नाराज समस्याओं के निराकरण में विलंब, कब होगा निराकरण

रेवांचल टाईम्स – मंडला, मध्य प्रदेश के मंडला जिले में शासन प्रशासन की लापरवाही की वजह से लगभग सभी सरकारी कार्यक्रम व सभी सरकारी योजनाएं असफल हो रही है इस आशय की खबर लगातार प्रकाशित की जा रही है लेकिन शासन प्रशासन द्वारा मंडला जिले में सरकारी तंत्र की कसावट और सरकारी कार्यक्रमों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में चल रही लापरवाही मनमानी और धांधली पर लगाम नहीं लगाई जा रही है

यही वजह है कि मंडला जिले में कोई भी सरकारी कार्यक्रम सफल नहीं हो रहे हैं दिनांक 17 जुलाई को विकासखंड मुख्यालय नैनपुर के रेलवे ऑडिटोरियम में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जन शिकायत निवारण शिविर इस अवसर पर आयोजित हुआ लेकिन देखने को मिला कि यहां पर नागरिकों की बैठने की पर्याप्त व्यवस्था कुर्सी इत्यादि की नहीं की गई आधा से ज्यादा लोग पूरे कार्यक्रम के दौरान खड़े रहे इसके अलावा चाय नाश्ता पानी सभी को वितरित नहीं किया गया कुछ लोगों को सामने सामने चाय नाश्ता पानी दिया गया बाकी को नहीं दिया गया और खड्डा के डिब्बे में दबा कर रख दिया गया सुबह से बुला लिया गया था लोग भूखे प्यासे आए थे

How will the Administration at Your Door program be successful…? Public Grievance Redressal Camp
How will the Administration at Your Door program be successful…? Public Grievance Redressal Camp

लोगों के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया इसके अलावा आवेदन पत्र लेने की सही व्यवस्था यहां पर नहीं बनाई गई आवेदन पत्र अधिकारियों द्वारा लिए गए लेकिन त्वरित निराकरण नहीं किया गया ग्राम परसवाड़ा से कई आवेदन पत्र दिए गए जिनका निराकरण करने में विलंब किया जा रहा है समस्याओं का निराकरण यहां पर नहीं किया गया जिसकी वजह से लोगों में नाराजगी पनप रही है पूरे कार्यक्रम में अफरा तफरी जैसा माहौल यहां पर रहा साउंड सिस्टम सही नहीं रहा जिसकी वजह से लोगों को आवाज सही सुनाई नहीं दे रही थी

How will the Administration at Your Door program be successful…? Public Grievance Redressal Camp
How will the Administration at Your Door program be successful…? Public Grievance Redressal Camp

वही भीड़ ज्यादा थी लेकिन व्यवस्था सही नहीं की गई थी जिसके वजह से लोगों को परेशान होना पड़ा ।जन अपेक्षा है प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम को आयोजित करने वाले तमाम जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए जिन्हें यहां पर शिविर आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जावेऔर जो आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं उनका सही निराकरण किया जाए ऐसी जन अपेक्षा है!

शिविर का नहीं किया प्रचार.

इस शिविर का प्रचार प्रसार खासकर ग्राम पंचायत में नहीं किया गया कोटवार व अन्य माध्यम से गांव में सूचना सार्वजनिक नहीं कराई गई जिनको प्रमाण पत्र दिलवाना था सिर्फ उनको बुलवाया गया जिसकी वजह से अधिकांश नागरिक आवश्यक हो जाने के बावजूद भी शिविर में नहीं पहुंच पाए और आवेदन पत्र नहीं दे पाए इस संबंध में जहां-जहां लापरवाही की गई है वहां-वहां भौतिक सत्यापन किया जाए और दोषियोंके खिलाफ कार्रवाई की जावे

How will the Administration at Your Door program be successful…? Public Grievance Redressal Camp
How will the Administration at Your Door program be successful…? Public Grievance Redressal Camp

नहीं हुआ वृक्षारोपण

   शिविर में अधिकांश सरपंच सचिव चर्चा कर रहे थे कि  शिविर के दिन प्रत्येक ग्राम पंचायत में पांच पांच पौधे लगाने के आदेश दिए गए थे लेकिन जानकारी मिली है कि अधिकांश ग्राम पंचायत में इस अवसर पर वृक्षारोपण नहीं किया गया जानकारी यह भी मिल रही है कि जब पंचायत में पौधे पहुंचे ही नहीं है तो वृक्षारोपण किस बात का होगा यदि आदेश दिए गए थे तो इसका पालन किया जाना चाहिए और उसके लिए इंतजाम पूरा करना था इस संबंध में भी अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती गई है उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए।
Share This Article
Translate »