इंडिया विमेंस ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, सीरीज में शानदार शुरुआत

Revanchal
2 Min Read

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका महिला टीम को 8 विकेट से हराकर दमदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ भारत ने टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

विशाखापट्टनम में रविवार को भारत ने बॉलिंग चुनी। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 121 रन ही बना सकी। भारतीय गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को बड़े स्कोर से रोक दिया।

यह भी पढ़े : अधीक्षण अभियंता शिववंशी को पेंशनर्स समाज ने दी भावभीनी विदाई

श्रीलंका विमेंस 6 विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। इंडिया विमेंस ने 15वें ओवर में महज 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। जेमिमा रोड्रिग्ज ने फिफ्टी लगाई, वहीं स्मृति मंधाना ने 25 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 14.4 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

👉 जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
👉 स्मृति मंधाना ने भी उपयोगी पारी खेलते हुए एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि अपने नाम की।
👉 कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अंत तक टिककर टीम को जीत दिलाई।

इस जीत से भारतीय महिला टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है और आने वाले मुकाबलों में भी टीम से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »