महर्षि विद्या मंदिर में पतंगों की उड़ान के साथ मना मकर संक्रांति पर्व

Revanchal
1 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला
स्थानीय नागपुर रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर, विद्यालय में बुधवार, 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति का पावन पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर नन्हें-मुन्ने बच्चों की खिलखिलाहट और रंग-बिरंगी पतंगों से सराबोर नजर आया।

गुरु पूजन से हुई शुरुआत ​कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र दैनिक गुरु पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के छोटे बच्चों ने हाथों में रंग-बिरंगी पतंगें लेकर आयोजन की रौनकता बढ़ाई। पूरा वातावरण उत्सव के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया।

​तिल-गुड़ की मिठास और पतंगबाजी

​विद्यालय की प्राचार्या सुश्री श्रद्धा त्रिपाठी ने इस अवसर पर मकर संक्रांति के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विधि-विधान से पतंगों का पूजन किया और बच्चों को तिल-गुड़ से बने लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। प्राचार्या ने स्वयं खेल मैदान में पतंग उड़ाकर उत्सव की विधिवत शुरुआत की।

​उत्साह का वातावरण

​मैदान में पतंग उड़ाते समय नन्हें बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। ऊंचाइयों को छूती पतंगों के साथ बच्चे बेहद प्रसन्न और रोमांचित नजर आए। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या सुश्री श्रद्धा त्रिपाठी ने समस्त विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »