अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा संघ का टी .ई. टी .के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन एवं रैली

Revanchal
7
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के परिपेक्ष में शिक्षक पात्रता परीक्षा TET की अनिवार्यता समाप्त करने एवं नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना के संबंध में संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में विशाल धरना प्रदर्शन एवं रैली विनोद रंगमंच बिछिया से तहसील कार्यालय तक शिक्षकों की भारी संख्या बल के साथ रैली निकाली गई।

रैली में संयुक्त मोर्चा जिला संयोजक श्री संतोष सोनी ,एवं संजीव वर्मा के मार्गदर्शन में ब्लॉक संयोजक श्री सेवन सिंह मरकाम, श्री विपत यादव, श्री मंशाराम झरिया, श्री सुरजीत पटेल,श्री गोपाल राजपूत, सीमा राजपूत ,रजनी तेकाम,निर्मला पंद्रे,किरण गुप्ता के सफल नेतृत्व में हजारों हजार शिक्षकों ने रैली में भाग लिया।

विशाल धरना प्रदर्शन के द्वारा शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा का जमकर विरोध किया। शिक्षकों का कहना है कि राष्ट्र का निर्माता शिक्षक को बार-बार सड़कों में अपने स्वाभिमान को बचाने के लिए आना पड़ता है यह बहुत ही निंदनीय बात है अतः उन्होंने माननीय सर्वोच्च न्यायालय से निवेदन किया और शासन को रैली के माध्यम से TET परीक्षा निरस्त करने हेतु आक्रोश जताया।

इस विशाल धरना रैली में पुर विकासखंड से 1000 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया सारी गलियां शिक्षकों से भर गई थी शिक्षकों मैं नाराजगी जबरदस्त देखने को मिली। शिक्षकों ने कहा कि हमारा तीन चरणों में चरण बंद आंदोलन रुकेगा नहीं जिसमें 8 अप्रैल 2026 को मंडला में विशाल धरना एवं रैली का आयोजन किया गया था

और आज 11/ 4/26 को विकासखंड स्तर पर रैली का आयोजन किया गया और इसी तरह का सबसे बड़ा विरोध मध्य प्रदेश स्तर पर दिनांक 18/ 4/26 को पूरे मध्य प्रदेश की शिक्षकभोपाल भरने की तैयारी कर रहे हैं।


विशाल रैली के उपरांत शिक्षकों ने तहसील कार्यालय में जाकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

Share This Article
Translate »