आपका महापौर आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत महापौर विक्रम अहके जी पहुंचे वार्ड क्रमांक 45

kaonebroadcast@gmail.com
2 Min Read
Mayor Vikram Akhke reached Ward No. 45 under the program Your Mayor at Your Doorstep.

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
वार्डवासियों से मुलाकात कर SIR में जल्द से जल्द सभी को नाम जोड़ने हेतु की अपील

निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा कर गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने हेतु संबंधित को किया निर्देशित

शहर को स्वच्छ सुन्दर और विकसित बनाने के संकल्प के साथ महापौर अहके आपका महापौर आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में पहुंचकर वार्डवासियों को होने वाली समस्याओं से अवगत होते है एवं यथाशीघ्र संबंधित को निर्देशित समस्याओं के समाधान हेतु अग्रसर रहते है इसी क्रम में आज महापौर विक्रम आहके वार्ड क्रमांक 45 पहुंचे इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उन्हें SIR पोर्टल पर जल्द से जल्द अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। महापौर ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए हर नागरिक का SIR में पंजीकरण आवश्यक है।

Mayor Vikram Akhke reached Ward No. 45 under the program Your Mayor at Your Doorstep.
Mayor Vikram Akhke reached Ward No. 45 under the program Your Mayor at Your Doorstep.

महापौर विक्रम आहके ने वार्ड में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में वार्ड के पार्षद धनराज भूरा भावरकर, तथा गयसउद्दीन पाशा, मनीष सोनी, राजेश राउत, संतोष दुबे, गौरव सूर्यवंशी, नरेंद्र मिश्रा, गोविंद मालवीय सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। महापौर ने सभी से संवाद कर वार्ड के विकास को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »