अब अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने वालों की खैर नहीं – निगमायुक्त प्रीति यादव अवैध कालोनाईजरों के खिलाफ नगर निगम ने शुरू की कार्रवाई

kaonebroadcast@gmail.com
2 Min Read

अब अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने वालों की खैर नहीं – निगमायुक्त प्रीति यादव अवैध कालोनाईजरों के खिलाफ नगर निगम ने शुरू की कार्रवाई

जबलपुर। नगरीय निकाय सीमा में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने वाले कॉलोनाईजरों की अब खैर नहीं है। इस संबंध में निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने कड़े निर्देश प्रदान किये हैं। कार्रवाई के संबंध में कॉलोनी सेल के प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 30 मौजा माढ़ोताल खसरा नं. 12/1/7 की भूमि पर सारिका जैन द्वारा अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था,

Read More :National Institute of Urban News : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स नई दिल्ली की टीम द्वारा सिटीज़ 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया शहर का भ्रमण

Now those who develop colonies illegally
Now those who develop colonies illegally

जिसे नगर निगम के कॉलोनी सेल द्वारा आज ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देश पर अवैध कॉलोनी निर्माण करने वालों को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था, परन्तु उनके द्वारा कोई जबाव प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके कारण उक्त भूमि के अवैध विकास कार्य को ध्वस्त कर दिया गया। कार्यवाही के समय कॉलोनी सेल के उपयंत्री मनोज तिवारी, समयपाल सियाराम पटैल, मुकुल तिवारी, नोटिस सर्वर रामाराव आदि उपस्थित रहे।

Read More :National Institute of Urban News : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स नई दिल्ली की टीम द्वारा सिटीज़ 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया शहर का भ्रमण

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »