मंडला में ओबीसी जनजागरण यात्रा एस टी, एस सी, संयुक्त मोर्चा पिछड़ा वर्ग की जोड़ो अभियान यात्रा

kaonebroadcast@gmail.com
2 Min Read
OBC Janjagran Yatra in Mandla, ST, SC, United Front Backward Classes Unite Campaign Yatra

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला/ राज्य सरकार द्वारा लगातार ओबीसी वर्ग के हितों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए जिला अध्यक्ष सीबी पटेल ने कहा कि ओबीसी वर्ग को नजरअंदाज करते हुए राज्य सरकार लगातार इस वर्ग के साथ आरक्षण को लेकर के अलग अलग बयान बाजी करते हुए 27 प्रतिशत का आरक्षण नहीं दिया जा रहा हैं।’

जिससे कि ओबीसी वर्ग के पढ़ें लिखें होनहार बच्चे बेरोजगार घूम रहे हैं। जिसको लेकर के ओबीसी, एसटी, एससी वर्ग के तत्वावधान में संयुक्त मोर्चा जोड़ो यात्रा का अभियान चलाया जा रहा हैं। और ओबीसी, एसटी, एससी वर्ग के लोगों को उनके अधिकार के प्रति सजग किया जा रहा हैं। जिससे कि आमजन अपने अधिकारों के प्रति सजग हो सकें और अपने अधिकार की लड़ाई अहिंसात्मक रास्ते को अपना कर लड़ सकें।

OBC Janjagran Yatra in Mandla, ST, SC, United Front Backward Classes Unite Campaign Yatra
OBC Janjagran Yatra in Mandla, ST, SC, United Front Backward Classes Unite Campaign Yatra


संयुक्त मोर्चा वर्ग की रैली के माध्यम से हर रोज गांव- गांव जाकर आम जन को जागरूक करने का काम किया जा रहा हैं। रैली के माध्यम से आमजन को बतलाया जा रहा हैं कि कैसे आपका अधिकार आपकी सरकार के द्वारा ओबीसी वर्ग को नजरअंदाज करते हुए 27 प्रतिशत आरक्षण को नजरअंदाज किया जा रहा हैं। इसके साथ ही जाती जनगणना जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से दूर भाग रही हैं। जिसमें आमजन के द्वारा रैली का समर्थन करते हुए खुले दिल से बहुमत प्रदान कर रहे हैं। संयुक्त मोर्चा ओबीसी महासभा और एसटी, एससी मोर्चे के तत्वाधान में आयोजिति रैली मधपुरी, ख़गुआ, बरग़बा, सुकतरा माधोपुर नरैनी होते हुए पदमी, पहुंची। जिला अध्यक्ष ने बतलाया कि आगामी दिनों में दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को एक बड़ा सम्मेलन का आयोजन अंजनिया मांद में रखा गया हैं। सम्मेलन दिवस को राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल और ओबीसी वर्ग से कथावाचक देविका पटेल का आगमन होगा।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »