रविवार शाम नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22416) के कोच C-15 में धुआं भर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन कानपुर के बाहर रेलवे ट्रैक पर करीब 15 मिनट तक रुकी रही।
नई दिल्ली: रविवार शाम नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22416) के कोच C-15 में धुआं भर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन कानपुर के बाहर रेलवे ट्रैक पर करीब 15 मिनट तक रुकी रही। स्थिति सामान्य होने के बाद, ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। धुएं के कारण का अभी पता नहीं चला है।

ट्रेन में सवार एक यात्री ने मीडिया को बताया कि धुएं से सभी लोग डर गए और अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन 15 मिनट रुकने के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। ट्रेन में धुआं देखकर कुछ देर के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन रुकते ही लोग अपनी सीट छोड़कर बाहर जाने लगे लेकिन कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई।
