पीएम पोषण कुक-कम-हेल्पर्स प्रतियोगिता संपन्न, पौष्टिक व्यंजनों ने जीता सभी का मन

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स नारायणगंज मंडला मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला के निर्देशानुसार विकासखंड नारायणगंज में पीएम पोषण योजना अंतर्गत कुक-कम हेल्पर्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की रसोइयों ने पौष्टिक, स्वादिष्ट एवं स्वच्छ भोजन तैयार कर आकर्षक स्टॉल लगाए, जिनका अतिथियों एवं अधिकारियों ने अवलोकन किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत नारायणगंज के अध्यक्ष आशाराम भारतीय एवं शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा ने की। दोनों अतिथियों ने रसोइयों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखा और उनके प्रयासों की सराहना की। जनपद अध्यक्ष आशाराम भारतीय ने कहा कि आज विभिन्न घरों के स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर मिला, जो अत्यंत सुखद अनुभव रहा। वहीं उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा ने कहा कि विद्यालयों में भी बच्चों को समय-समय पर ऐसे विविध एवं पौष्टिक व्यंजन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उन्हें संतुलित आहार के साथ नए स्वादों का भी अनुभव मिल सके।


कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट मृदुल साहू ने भी व्यंजनों का स्वाद लिया तथा अपनी कविता के माध्यम से रसोइयों के परिश्रम की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी कुक-कम-हेल्पर्स को उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए धन्यवाद दिया।इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणगंज, पंचायत इंस्पेक्टर पटेल, कमलेश भावेदी, बीआरसी नवनीत दुबे, बीएसी विनय सोनी, जन शिक्षक लवीना मार्को, दिनेश सैयाम, सुभाष साहू, अखिलेश मिश्रा, लेखपाल इरफान खान, एमआरसी दिलीप शाक्य, एमआईएस प्रभारी तथा ओमप्रकाश सिंगरौरे सहित शिक्षा विभाग एवं जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के प्रति रसोइयों को प्रोत्साहित करना रहा।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »