‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में बड़ी कार्यवाही — आरोपी गिरफ्तार
मोहगांव पुलिस की बड़ी सफलता — शराब की 12 पेटियां व लग्जरी कार जप्त
पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले में “नशे से दूरी है जरूरी” ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 17.02.2026 की रात्रि प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना मोहगांव पुलिस द्वारा ग्राम इंद्रा माल क्षेत्र में रेड कार्यवाही की गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपी निशांत करमंडे के कब्जे से कुल 12 कार्टून में भरी देशी एवं अंग्रेजी शराब (कुल 106.92 लीटर) बरामद की गई। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त ईनोवा क्रिस्टा कार क्रमांक MP-18 BB-2251 को भी जप्त किया गया।
प्राथमिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी अपने सहयोगी अभिषेक गोड़ निवासी कटरा मंडला के साथ उक्त अवैध शराब बिक्री हेतु ला रहा था। रेड कार्रवाई के दौरान सह-अभियुक्त अभिषेक गोड़ अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
आरोपी
गिरफ्तार आरोपी:
निशांत करमंडे (झारिया) पिता स्व. रामकुमार झारिया, उम्र 21 वर्ष
निवासी — राम मंदिर के पास, रामनगर, थाना महाराजपुर, जिला मंडला
फरार आरोपी
अभिषेक गोड़, निवासी कटरा मंडला (तलाश जारी)
जप्त सामान
1= कुल 106.92 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब(कुल अनुमानित कीमत — ₹67,620/-)
2= ईनोवा क्रिस्टा कार क्रमांक MP-18 BB-2251
(वाहन की अनुमानित कीमत — ₹23,00,000/-)
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहगांव निरीक्षक वेदराम हनोते, उप निरीक्षक मनोज कुमार गौतम, उप निरीक्षक नंदश्याम धुर्वे, उप निरीक्षक वंदना शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रीतम उईके, आरक्षक हेमंत मरावी, शिव परस्ते, चालक आरक्षक रेवा मरावी की सराहनीय भूमिका रही।
