रामलीला मंडल की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व निर्देशक सहित सहयोगियों को किया याद

Revanchal
1 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

छोटी बाजार स्थित श्री रामलीला मंडल द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर स्व. विनोद विश्वकर्मा, स्व. कैलाश नारायण साहू एवं स्व. सुनील सेठिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं के धार्मिक एवं संगठनात्मक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा दिखाई गई राह सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

सभा के अंत में पुष्प अर्पित कर और मौन रखकर ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »