दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला जिले के लिए गर्व की बात है कि नगर परिषद क्षेत्र भुआ बिछिया के वार्ड क्रमांक 14 (सरदार भगत सिंह वार्ड) की होनहार छात्रा स्वाति श्रीवास ने कक्षा 12वीं (कला संकाय) में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है।
स्वाति श्रीवास, जो कि शासकीय सांदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल, बिछिया की छात्रा रही हैं, ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह शानदार सफलता प्राप्त की।
प्राप्त अंक (कुल 500 में 471 – 94.2%)
हिन्दी – 95 अंक, अंग्रेजी – 85 अंक
इतिहास – 98 अंक ,भूगोल – 96 अंक
राजनीति विज्ञान – 97 अंक
पारिवारिक पृष्ठभूमि
स्वाति के पिता श्री राजेश (भूरा) श्रीवास भुआ बिछिया में एक कटिंग सैलून संचालित करते हैं, जबकि माता श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास एक गृहिणी हैं, जिन्होंने हमेशा अपनी बेटी को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
मेहनत की मिसाल
सीमित संसाधनों के बावजूद स्वाति ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता खुद रास्ता बनाती है।
खुशी की लहर
इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल प्रशासन, वार्डवासियों एवं पूरे भुआ बिछिया क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
वही स्वाति श्रीवास की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे मंडला जिले के लिए प्रेरणा बन गई है।
