देहात पुलिस ने किया नशे के कारोबारियों पर बडा प्रहार नागपुर के दो युवकों को 13.62 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर के साथ किया गिरफ्तार

Rural police launched a major crackdown on drug traffickers, arresting two Nagpur youths with 13.62 grams of MD drug powder.

छिंदवाड़ा रेवांचल टाइम्स – नागपुर से लाकर शहर के अलग अलग इलाकों में करते थे नशे की सप्लाई युवाओं को बनाते थे नशे का आदी

सिंगोडी का नौसाद शेख सहित अन्य आरोपियों की कर रही है देहात पुलिस तलाश स्कूटी, मोबाईल सहित कुल 2,08,860 रूपये का मशरूका किया जप्त

शहर की अलग-अलग जगहों पर जाकर बेचते थे एमडी ड्रग्स पाउडर

पुलिस अधीक्षक छिन्दवाडा अजय पाण्डे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के द्वारा थाना प्रभारी देहात निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत ने पुलिस टीम गठित कर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों की लगातार धरपकड़ हेतु विशेष अभियान के तहत अपने मुखबीर तंत्र की सूचना के आधार पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

घटना का सक्षिप्त विवरण-धाना प्रभारी देहात एवं उनके अधीनस्थ स्टाफ को दिनांक 22.11.25 को हमराह आर. 779 सौरभबघेल, आर. 414 बृजेश पाल के कस्बा में जुर्म जरायम पतासाजी करने रवाना हुआ था गांगीवाड़ा रिंग रोड पर जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि रोहना बायपास के पास दो व्यक्ति एक ग्रे कलर की बिना नंबर की एक्टीवा स्कूटी में खड़े है, वह दोनो अपने पास में अवैध मादक पदार्थ एम. डी. ड्रग्स पाउडर किसी ग्राहक को बैचने के लिये रास्ता देख रहे है।

जो तत्काल थाना प्रभारी देहात निरी. गोविंद सिंह राजपूत द्वारा अपने अधीनस्थ स्टाफ से दविश दिलवाकर दोनों आरोपी गण को अभिरक्षा में लेकर अतिक अहमद के पास मिले मादक पदार्थ एमडी पाउडर कुल बजनी ट्रांसपेरेंट पन्नी सहित 6 ग्राम 57 मिली, ग्राम एंव आदिल शेख के पास मिले मादक पदार्थ एमडी पाउडर कुल बजनी ट्रांसपेरेंट पन्नी सहित 7 ग्राम 05 मिली ग्राम जप्तशुदा मशरूका मादक पदार्थ एमडी. पाउडर कुल वजनी 13 ग्राम 62 मिलीग्राम होंडा कम्पनी की एक्टिवा स्कूटी, तीन नग मोबाईल क्रमशः रेडमी-9, सेमसंग एफ-4।

Rural police launched a major crackdown on drug traffickers, arresting two Nagpur youths with 13.62 grams of MD drug powder.
Rural police launched a major crackdown on drug traffickers, arresting two Nagpur youths with 13.62 grams of MD drug powder.

मोबाईल, वीवो एफ-1-एस जप्त की गई। आरोपिया द्वारा पूछताछ पर नागपुर से एमडी ड्रग्स पाउडर लाकर सिंगोडी के नौसाद शेख के साथ मिलकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मादक पदार्थ को बेचना बताए हैं। प्रकरण में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। देहात पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमाकः 550/2025 धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में फरार आरोपी नौसाद शेख निवासी सिंगोडी एवं नागपुर का व्यापारी जिसने उक्त माल बेचने के लिए दया था, फरार हैं। जिसकी तलाश हेतु थाना देहात पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित स्थानों पर दविश देकर तलाश कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम (1) आतिक अहमद पित्ता जमील अहमद उम्र 19 साल निवासी गिट्टीखदान शीलानगर थाना गिट्टीखदान जिला नागपुर (2) आदिल शेख पिता शेख सकील उम्र 21 साल निवासी गिट्टीखदान शीलानगर थाना गिट्टीखदान जिला नागपुर ।

Rural police launched a major crackdown on drug traffickers, arresting two Nagpur youths with 13.62 grams of MD drug powder.
Rural police launched a major crackdown on drug traffickers, arresting two Nagpur youths with 13.62 grams of MD drug powder.

फरार आरोपी (1) नौसाद शेख निवासी सिंगोडी जिला छिन्दवाडा, (2) नागपुर का व्यापारी

जप्तशदा मशरूका (1) मादक पदार्थ एमडी, पाउडर कुल वजनी 13 ग्राम 62 मिलीग्राम कुल कीमति करीबन 40,860 रूपये (2)

होंडा कम्पनी की एक्टिवा स्कूटी कीमति करीबन 1,20,000 रूपये की (3) तीन नग मोबाईल क्रमशः रेडमी-9 कीमति करीबन 14,000 रूपये, सेमसंग एफ-41 मोबाईल कीमति करीबन 16,000 रूपये, वीवो एफ-1-एस कीमति करीबन 18,000 रूपये कुल जुमला रकम 2,08,860 रूपये ।

महत्वपूर्ण भूमिकाः निरी. गोविंद सिंह राजपूत, सउनि. संदीप सिंह राजपूत, आरक्षक 779 सौरभ बघेल, आर. 414 बृजेश पाल, सायबर सेल से प्रआर, 8।। नितिन, आर. 842 आदित्य, आर. 485 अंकित शर्मा की विशेष भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा टीम को पुरस्कृत की जाने की घोषणा की गई है।

Share This Article
Translate »