आईपीएस इंस्टीट्यूट छिंदवाड़ा के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, एम.एससी. कंप्यूटर साइंस में दीपाली और प्रियांशी अव्वल

Revanchal
2 Min Read

​माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणामों में संस्थान का उत्कृष्ट प्रदर्शन

​द्वितीय सेमेस्टर में दीपाली शर्मा और चतुर्थ सेमेस्टर में प्रियांशी चौहान बनीं टॉपर

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा घोषित एम.एससी. कंप्यूटर साइंस के परीक्षा परिणामों में आईपीएस इंस्टीट्यूट छिंदवाड़ा के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए संस्थान और शहर का नाम रोशन किया है।

​परीक्षा परिणामों में एम.एससी. कंप्यूटर साइंस द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा दीपाली शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। वहीं, घनेंद्र उइके ने द्वितीय एवं श्रष्टि झाड़े ने तृतीय स्थान प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया।

​इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए एम.एससी. कंप्यूटर साइंस चतुर्थ सेमेस्टर में प्रियांशी चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ऋषिका सिंह चौहान ने द्वितीय और प्रेक्षा नोरिया ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी सफलता का परचम लहराया।

संस्थान प्रबंधन ने दी शुभकामनाएँ
विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर आईपीएस इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. जेमिनी खानवे, अश्विन शेंडे, डॉ. हंसा राजपूत, पंकज चौरसिया, महेश हुमनेकर, गगन बोनिया एवं तान्या दुबे ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
​संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि यह उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, लगन और अनुशासन का नतीजा है। साथ ही, यह संस्थान द्वारा दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही मार्गदर्शन को भी दर्शाता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।

👁️ 11 views Views
Share This Article
Translate »