संयुक्त रजक समाज सभा द्वारा धूमधाम से मनाई गई संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती “

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – जबलपुर, संयुक्त रजक समाज सभा मध्य प्रदेश द्वारा संयुक्त रजक समाज सभा गौरी घाट धर्मशाला जबलपुर में आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई .

कार्यक्रम का शुभारंभ धर्मशाला में स्थापित संत गाडगे महाराज जी की प्रतिमा का पूजन अर्चन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ.

कार्यक्रम में स्वजातीय बंधुओ ने संत गाडगे महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुये बताया कि संत गाडगे महाराज का जन्म महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ था वह एक महान समाज सुधारक, स्वच्छता के प्रणेता, शिक्षा को प्रोत्साहन देने वाले, समरसता, दीन दुखियों, निराश्रितों की सेवा के प्रतीक थे.

कार्यक्रम में वरिष्ठजनों को सम्मानित कर भंडारा प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया.

कार्यक्रम में संयुक्त रजक समाज सभा के संरक्षक बब्बल रजक, बृजलाल बाथरे, रामचरण रजक,अध्यक्ष रमेश रजक,नीरज रजक,राजेंद्र रजक,ओम प्रकाश रजक,आलोक रजक, अजय रजक, मदन रजक रज्जन रजक सहित समस्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे.

Share This Article
Translate »