रेवांचल टाईम्स सिवनी- आज 26 जनवरी 2026 को धनौरा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सालीवाड़ा के शासकीय माध्यमिक शाला में 77वां गणतंत्रता दिवस मनाया गया।
गणतंत्रता दिवस की शुरूआत प्रभात फेरी से हुई। प्रभात फेरी में विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं और शिक्षक गण, ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, सचिव एवं ग्रामवासियों ने सहभागिता निभाई।
ध्वजारोहण का कार्यक्रम
प्रभात फेरी के तुरन्त पश्चात अध्यक्ष महोदय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण पूर्व सरपंच श्री रामचंद्र कुमरे जी के द्वारा किया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात् राष्ट्रगान का गायन हुआ । सभी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित गणमान नागरिकों ने देशभक्ति नारे लगाये गये।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

विद्यालय के छात्रा छात्राओं के द्वारा विविध विविध प्रकार के सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई। प्रमुख प्रस्तुतियां ‘भारत का झण्डा सुहाना लगता है’ लहर-लहर लहराये तिरंगा, रिकार्डिंग गाने, वन्दे मातरम जैसे देशभक्ति गीत रहे।
छात्रों के द्वारा कई प्रकार के नाटक-ड्रामा भी प्रस्तुत किये गये। जिसे सभी ग्रामवासियों ने सराहा और प्रशंसा की।
कार्यक्रम में उपस्थिति

गणतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रेमसिंह सल्लाम, सरपंच महोदया श्रीमती घूरो बाई सल्लाम, कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व सरपंच श्री रामचंद कुमरे , स्वास्थ्य विभाग की टीम, विद्यालय के प्रधानपाठक श्री आर.एस. मरावी, श्री यूनूस खान, श्रीमती शशिलता सोनी, श्री केशराम सेन, श्रीमती दशोदा धुर्वे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायका तथा ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं छात्र-छात्राएं सभी उपस्थित रहे।
