सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात चुराने वाला आरोपी बिछुआ पुलिस की गिरफ्त में

Revanchal
3 Min Read

​₹1.5 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद; आरोपी को भेजा गया न्यायालय

​ रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

बिछुआ पुलिस ने एक सूने मकान में ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चुराने वाले आरोपी को तत्परता से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए शत-प्रतिशत जेवरात कीमत लगभग ₹1.5 लाख बरामद कर लिए हैं।

दिनदहाड़े दी थी चोरी की वारदात को अंजाम
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को ग्राम डोलापांजरा निवासी प्रार्थिया कविता पति भिकारीलाल कुड़ोपे 35 वर्ष ने थाना बिछुआ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थिया ने बताया कि सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच जब मकान सूना था, तब किसी अज्ञात चोर ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर रखी आलमारी व बिस्तर पेटी से सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर लिए।
​शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 282/2026 धारा 305(a), 331(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी
​घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चौरई भारती जाट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिछुआ निरीक्षक सतीश उइके के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
​तफ्तीश के दौरान पुलिस ने संदेही राजकुमार पिता मेहरबान उइके 24 वर्ष, निवासी ग्राम धमनिया थाना बिछुआ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए जेवरात उसने अपनी बुआ के घर छिपा दिए थे, जिसकी जानकारी उसके बुआ-फूफा को भी नहीं थी।

जब्त किया गया माल
​आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने शत-प्रतिशत मशरूका सामान जब्त किया, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹1,50,000/- हैl
​सोने की झुमकी 1 जोड़ी,​चांदी का करदोना 1 नग,​चांदी की पैरपट्टी/पायल 3 जोड़ी – दो छोटी, एक बड़ी,
​जेवरात की खरीद की मूल बिल-पर्ची
​पुलिस ने आरोपी राजकुमार उइके को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायालय में पेश कर दिया है।

​सराहनीय भूमिका
​इस अंधी चोरी का त्वरित खुलासा करने में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश उइके, उनि अजयसिंह सल्लाम, सउनि शिवशंकर सिंह, प्र.आर. प्रमोद कुमार धुर्वे, प्र.आर. यशवंत मर्सकोले, आर. बसंत बघेल, आर. सुमित बैस, आर. फूलभानशाह परते एवं सैनिक अजय पवार की विशेष व सराहनीय भूमिका रही।

👁️ 3 views Views
Share This Article
Translate »