बिछिया में श्याम कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण, देर रात तक होता रहा भजन, झूमते नाचते रहें श्याम प्रेमी

Revanchal
15
2 Min Read

भुआ बिछिया
श्री खाटू श्याम जी की असीम कृपा से श्री श्याम प्रेमी मित्र मंडल, बिछिया एवं समस्त श्याम प्रेमियों द्वारा , रात्रि 8 बजे जनपद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स वेयरहाउस, बिछिया में द्वितीय वार्षिक श्याम कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कीर्तन के दौरान भजनों की मधुर प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे।


कीर्तन में भजन गायकों रूपाली जांघेल, शेफाली शाह, सुनील सत्यार्थी एवं आकाश नागवंशी द्वारा “जगन्नाथ चका नैन”, “करके इशारों बुलाए गए रे”, “खाटू बुलाता रहे”, “वीर हनुमाना अति बलवाना”, “इतिहास बना दूंगा”, “हाथों में निशान लेकर चला रे” आदि सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।


वहीं दरबार सेवा मुरली अग्रवाल (जबलपुर) द्वारा अद्भुत एवं आकर्षक श्याम दरबार सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन को सफल बनाने में मंडल के सभी सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।,


उल्लेखनीय है कार्यक्रम के दौरान लगातार इत्र वर्ष एवं पुष्प वर्षा पूरे पंडाल पर होती रही,श्याम प्रेमी महिला मंडल की महिलाओ द्वारा छप्पन भोग का निर्माण कर भोग अर्पण पश्चात समस्त धर्म प्रेमियों को प्रसाद वितरण किया गया

Share This Article
Translate »