मिसेज युनिवर्सल के हस्ते सम्मानित हुए शहर के ‘कर्मवीर’ ​सच्ची सुंदरता चेहरे की चमक में नहीं, विचार और व्यवहार की कोमलता में होती है: दिव्या चौधरी

The city's 'Karmaveer' was honored by Mrs. Universal. True beauty lies not in the glow of the face, but in the softness of thoughts and behavior: Divya Chaudhary

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
राष्ट्रीय स्तर की अग्रणी सामाजिक संस्था जन परिषद (छिंदवाड़ा चैप्टर) का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम गुरुवार को शहर के कर्मवीरों के सम्मान का मंच बन गया। यह गरिमामय समारोह मिसेज यूनिवर्स टाइटैनिक ब्यूटी एवं मिसेज इंडिया, सुश्री दिव्या चौधरी के मुख्य आतिथ्य में होटल अन्नपूर्णा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जन परिषद छिंदवाड़ा ने मिसेज इंडिया दिव्या चौधरी का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य सम्मान किया।

​प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में जन परिषद के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार रामजी श्रीवास्तव, प्रांतीय सचिव नितिन श्रीवास्तव, प्रांतीय उपाध्यक्ष गोविंद चौरसिया, छिंदवाड़ा चैप्टर के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी, श्रीमती निरुपमा बजाज, और डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा विशेष रूप से मंचस्थ थे।
​15 स्वयंसेवी संस्थाओं का सम्मान
​समारोह का मुख्य आकर्षण प्रतिभा सम्मान समारोह रहा, जहाँ 15 से अधिक स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों को मिसेज यूनिवर्स फस्ट रनर अप दिव्या चौधरी के हाथों सम्मानित किया गया। ये सम्मान उन महानुभावों को दिया गया जिन्होंने अपना जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित किया है।
​”सच्ची सुंदरता चेहरे की चमक से नहीं, विचार और व्यवहार की कोमलता में होती है। छिंदवाड़ा शहर जितना खूबसूरत है उतने ही यहां के लोग हैं। आपके द्वारा किए जा रहे सेवा भावी कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।”
​दिव्या चौधरी, मिसेज इंडिया
​जन परिषद के भविष्य पर विचार
​अपने संबोधन में जन परिषद के संयोजक रामजी श्रीवास्तव ने संस्था के 36 वर्षों के अद्भुत ट्रैक रिकॉर्ड की सराहना की और दुष्यंत जी की पंक्तियों से भविष्य का चित्रण किया: “थोड़ी आंच बची रहने दो, थोड़ा धुंआ निकलने दो, कल देखोगे इसी बहाने कई मुसाफिर आयेंगे।” उन्होंने बताया कि देश भर में जन परिषद के 300 रचनात्मक चैप्टर्स समाजसेवा में संलग्न हैं। प्रांतीय उपाध्यक्ष गोविंद चौरसिया ने जन परिषद को एक गैर-राजनैतिक, सेवाभावी संस्था बताते हुए इसके राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का उल्लेख किया।
​छिंदवाड़ा चैप्टर के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी ने मिसेज इंडिया दिव्या चौधरी का स्वागत करते हुए इसे छिंदवाड़ा की धरती का सौभाग्य बताया कि वे शहर की उन प्रतिभाओं को सम्मानित कर रही हैं जिन्होंने अपना जीवन समाजसेवा में समर्पित कर दिया है।

The city's 'Karmaveer' was honored by Mrs. Universal. True beauty lies not in the glow of the face, but in the softness of thoughts and behavior: Divya Chaudhary
The city’s ‘Karmaveer’ was honored by Mrs. Universal. True beauty lies not in the glow of the face, but in the softness of thoughts and behavior: Divya Chaudhary

​इन संस्थाओं को मिला सम्मान

कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा, इन्हारवील क्लब छिंदवाड़ा, रोटरी क्लब प्राइड, त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच, मैत्री महिला मंडल, जन अभियान परिषद, सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी, आदर्श फाउंडेशन, नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर, टी वल्ड स्कूल परिवार, मॉडल फ्यूचर संता, और तारिणी पंजाबी सेवा समिति सहित अन्य समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट योगदान और खेलों के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
​इस अवसर पर जन परिषद छिंदवाड़ा चैप्टर ने भी अपनी ओर से मिसेज इंडिया दिव्या चौधरी, जन परिषद के संयोजक रामजी श्रीवास्तव, और प्रांतीय सचिव नितिन श्रीवास्तव को सम्मानित किया।
​समापन
​कार्यक्रम का सफल संचालन जन परिषद के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सचिव डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा ने किया।

Share This Article
Translate »