चांद में गूँजेगी धम्म की गूंज बुद्ध प्रतिमा अनावरण और भव्य कव्वाली का होगा आयोजन

Revanchal
6
3 Min Read

​अंतरराष्ट्रीय अतिथि और फिल्म अभिनेता गगन मलिक की उपस्थिति में सजेगा कार्यक्रम 17 मई को छिंदवाड़ा में होगा प्रतिमा वितरण

​ रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

जिले के नगर परिषद चांद में आज 16 मई 2026 को एक ऐतिहासिक और भव्य धम्म कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। भारतीय बौद्ध महासभा जिला शाखा छिंदवाड़ा और त्रिरत्न प्रज्ञा सेल करुणा सेवा समिति चांद के संयुक्त तत्वाधान में नवनिर्मित त्रिशरण बुद्ध विहार का उद्घाटन एवं महाकारुणिक तथागत गौतम बुद्ध व संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमाओं का अनावरण किया जाएगा।

​प्रमुख आकर्षण अंतरराष्ट्रीय सितारों का संगम
​इस गरिमामयी समारोह के मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और धम्मदूत गगन मलिक (अध्यक्ष, गगन मलिक फाउंडेशन) होंगे। वे अपनी वैश्विक मुहिम “84,000 बुद्ध प्रतिमा दान परियोजना” के तहत भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं का वितरण करेंगे।

​कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देते हुए जर्मनी से विशेष अतिथि डॉ. थियेन क्वांग चिकित्सा विशेषज्ञ और माइकल ले आध्यात्मिक गुरु भी उपस्थित रहकर धम्म की शिक्षाओं पर प्रकाश डालेंगे।
​कार्यक्रम की रूपरेखा 16 मई – चांद, ​प्रातः 09:00 बजे धम्म ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का आगाज।
​प्रातः 10:00 बजे भव्य नगर भ्रमण एवं धम्म रैली।
​दोपहर 01:00 बजे: बुद्ध विहार का विधिवत उद्घाटन एवं प्रतिमा अनावरण।
​दोपहर 03:00 बजे पूज्य भंते जी की धम्मदेशना एवं अतिथियों का सम्मान समारोह।
​रात्रि 08:00 बजे “एक शाम बाबा साहेब के नाम महाराष्ट्र के मशहूर गायक फैजान ताज द्वारा भव्य कव्वाली की प्रस्तुति।

​17 मई को छिंदवाड़ा में विशेष आयोजन
​चांद के कार्यक्रम के पश्चात, 17 मई को प्रातः 10:00 बजे समता बौद्ध विहार, छिंदवाड़ा में विशेष मंगलमय कार्यक्रम आयोजित होगा। यहाँ गगन मलिक के हाथों 50 बुद्ध प्रतिमाओं का वितरण किया जाएगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय अतिथियों का सानिध्य प्राप्त होगा।

​ जिला अध्यक्ष, भारतीय बौद्ध महासभा, सतीश गोंडाने, ने कहा है कि
यह हमारे जिले के लिए गौरव का क्षण है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की हस्तियां धम्म प्रचार हेतु हमारे बीच आ रही हैं। मेरा सभी उपासक-उपासिकाओं और आमजन से विनम्र आग्रह है कि सपरिवार इष्ट मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धम्म लाभ उठाएं।

Share This Article
Translate »