मंडला में प्रोजेक्ट अमृत का चौथा चरण 22 फरवरी को, संगम घाट में होगा स्वच्छता अभियान

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, मानव सेवा और जल संरक्षण के संकल्प को साकार करते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल,स्वच्छ मां अभियान का चौथा चरण रविवार 22 फरवरी को प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

परम पूज्य माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार यह अभियान देश घर में 1500 से अधिक स्थानों में संचालित होगा। संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि जल संरक्षण एवं स्वच्छता के उद्देश्य हेतु यह ऐतिहासिक पहल की जा रही है।

माहिष्मति नगरी में प्रोजेक्ट अमृत अभियान में सेवादारों व साधसंगत के द्वारा मंडला के संगम घाट में सुबह 7 से 10 बजे तक संगम घाट की सफाई एवं जल स्रोतों के आसपास के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रोजेक्ट अमृत की शुरुआत वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से की गई थी।यह अभियान जल को केवल संसाधन नहीं बल्कि जीवन का आधार मानते हुए उसके संरक्षण को सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी के रूप में स्थापित करता है।

Share This Article
Translate »