दैनिक रेवाँचल टाईम्स- मंडला, पहली बार धार्मिक नगरी में आए पदाधिकारियों ने बैठक के पूर्व माता नर्मदा की पूजन अर्चन की।_
मंडला :- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आर एस एस की आनुसांगिक इकाई सहकार भारती का दिनांक 12 अप्रैल 2026 को अभ्यास वर्ग का आयोजन का समापन हुआ । विभाग सिवनी के अंतर्गत आने वाले पांच जिले बालाघाट,छिंदवाड़ा,पांढुरना,मंडला,सिवनी के जिला पदाधिकारियों की रही सक्रिय सहभागिता।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति अनुसार भारत माता एवं संस्थापक श्रद्धेय लक्ष्मणराव ईनामदार जी एवं भारत माता के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अभ्यास वर्ग शुरुआत प्रथम सत्र में सहकार भारती गीत के साथ हुई।
इसके बाद सभी पदाधिकारियों का परिचय हुआ। उपस्थित सभी 39 पदाधिकारियों को अध्ययन सामग्री जिसमें सहकार भारती के उद्देश्य नीति, विशेषता, लक्ष्य, सहकार गीत और कार्यक्रम की मिनट टू मिनट जानकारी का वितरण किया गया।
सभी पदाधिकारियों का परिचय के पश्चात मंचासीन अतिथियों की स्वागत बेला में कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री माननीय राधेश्याम जलछत्री जी, सिवनी विभाग प्रमुख अन्नपूर्णा तिवारी जी बालाघाट, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला संघचालक मंडला हीरानंद चंद्रवंशी जी का पुष्पहार पुष्पगुच्छ एवं तिलक वंदन से स्वागत कर स्मृतिचिन्ह भी भेंट किया गया। प्रथम सत्र यानि उदघाटन सत्र के पश्चात द्वितीय सत्र में संगठन की मूल भूत जानकारी साझा की गई।
एक दिवसीय अभ्यास वर्ग के कार्यक्रम की जानकारी और उद्देश्य के बारे सहकार भारती मंडला इकाई जिला अध्यक्ष रंजीत कछवाहा ने सबके समक्ष बात रखी।
द्वितीय सत्र दोपहरभोज के पश्चात प्रारंभ हुआ
छिंदवाड़ा जिलाध्यक्ष संदीप जैन और जिलाध्यक्ष सिवनी मनीष पांडे को स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप उनकी कार्यकारिणी के साथ प्रदान किया गया।
तृतीय सत्र में दायित्व बोध विषय पर चर्चा की गई कि, जलछत्री जी ने बताया किस तरह संगठन में दायित्व और दायित्वान सभी पदाधिकारियों का एकजुट नियमित पहल से संगठन अपने उद्देश्यों के अनुरूप लक्ष्य प्राप्त करता है।
अंतिम चतुर्थ सत्र के पश्चात जिला कार्यकारिणी मंडला के पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा की गई जिसमें जिला संगठन प्रमुख बी के राय, जिला उपाध्यक्ष भोला राय एवं योगेश चंद्रौल, जिला मंत्री वीरेंद्र वर्मा “बीरू”, जिला महिला सह प्रमुख गंगोत्री बड़गैया, जिला कार्यकारिणी सदस्य ममता साहू, बबीता अधिकारी को मनोनीत किया गया ।
जिला महामंत्री अखिलेश सोनी ने बताया- आगामी 17 मई को “समन्वय भवन भोपाल” में सहकार भारती का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजन होना तय हुआ है जिसकी जानकारी आज संगठन मंत्री द्वारा दी गई जिसमें सिवनी विभाग के सभी पांचों जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में सहकारिता के क्षेत्र से संबंधित मातृशक्तियों की सहभागिता किया जाना है। आज विस्तृत चर्चा हुई और कार्ययोजना बनी।
आज पांच जिलों के अपेक्षित लागमग 39 मुख्य पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता में आयोजन संपन्न हुआ।
मंच संचालन मनीष पांडे जिला अध्यक्ष सिवनी ने किया
आभार प्रदर्शन सहकार भारती मंडला इकाई संगठन प्रमुख बी के राय ने किया ।
