तेज रफ्तार ट्रैक्टर का टायर अचानक नाले में जा घुसा,

जिससे ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

लखनादौन टोल गणेशगंज के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर का टायर अचानक नाले में जा घुसा, जिससे ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है, जिसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, लखनादौन टोल गणेशगंज के पास ट्रैक्टर पलटने की घटना में आदर्श सर्वे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बामनहावड़ा का एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसका इलाज चल रहा है।

Share This Article
Translate »