दैनिक रेवांचल टाइम्स – जबलपुर देश म जिस तरह से सत्ता पार्टी का विरोध चल रहा है वह पुरे देश को पता है कि भा.ज.पा. और मोदी के द्वारा मँहगाई, भ्रष्टाचार, मनमानी, हिटलरशाही, अत्याचार महिला, युवा किसान विरोधी नीतियों के कारण दतिया के जनता ने भा.ज.पा. को बता दिया कि अब उनकी राह आसान नहीं है, एवं राहुल गाँधी जी के संघर्ष और कुशल नेतृत्व की जीत है। कंाग्रेसजनों ने जीत की खुशी में मिष्ठान वितरण व मेलोडी टाॅफी का वितरण एवं आतिशबाजी की।

दतिया उप चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार जीतने की खुशी में राहुल गाँधी जी को मेल के द्वारा बधाई प्रेषित की एवं बादशाह हलवाई स्थित कांग्रेस कार्यालय में मेलोडी टाॅफी का वितरण किया और कहा अब भा.ज.पा. को मध्यप्रदेश और देश की जनता पहचान चुकी है कि भा.ज.पा. आम जन मानस की पार्टी नहीं है, बल्कि चंद उद्योगपतियों की पार्टी है, भा.ज.पा. की हिटलरशाही, मनमानी, और अत्याचार से देश का युवा, किसान जागृत हो चुका है, ये सिर्फ दतिया के चुनाव की जीत नहीं है, बल्कि भा.ज.पा. का जो किला है उसे ढाहने की शुरूआत है, ये आने वाले विधानसभा, और लोक सभा चुनाव में कांगे्रस पूरी एकजुटता और आम जनमानस के सहयोग से चुनाव जीतेगी मध्यप्रदेश एवं केन्द्र में अपनी सरकार बनाएगी। आज कांग्रेसजनों ने दतिया उप चुनाव की जीत की खुशी में ग्वारीघाट स्थित बादशाह हलवाई स्थित कांग्रेस कार्यालय में मिष्ठान वितरण, मेलोडी टाॅफी का वितरण एवं आतिशबाजी कर जीत की खुशी में इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कांडा, प्रदेश प्रतिनिधि राजेन्द्र चैधरी, रूपलाल यादव, ठा. दीपक सिह राजपूत, उमेन्द्र सिंह ठाकुर पिंकी, सुरेश हिरस्कर, अशोक सेठी, सरोज कांडा, शशांक यादव, ऊषा महाजन, कृष्ण गोपाल चैधरी, दीपक चैधरी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, भगवानदास चैधरी आदि कांग्रेसजनों ने खुशी व्यक्त की।
