अंधा मोड़ के समीप दो कारों की आमने-सामने टक्कर, पांच घायल; दो रेफर

Revanchal
4
2 Min Read

इलाज के दौरान जिला अस्पताल में एक वाहन के चालक की मौत

दैनिक रेवांचल टाइम्स बजाग – थाना बजाग क्षेत्र अंतर्गत शहडोल–पंडरिया हाईवे पर चांडा मार्ग के अंधा मोड़ के पास दोपहर एक बजे के लगभग दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार पांच लोग घायल हो गए।

घायलों को राहगीरों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। उपचार के दौरान एक घायल पुरुष की मौत जिला अस्पताल में होना बताया गया।


जानकारी के अनुसार कार क्रमांक यूपी 77 एयू 1972 सीजी से यूपी की ओर जा रही थी, जिसमें दो लोग सवार थे। वहीं दूसरी कार क्रमांक सीजी 04 एनएल 0172 यूपी से रायपुर की ओर जा रही थी, जिसमें एक ही परिवार की सात वर्षीय बच्ची सहित तीन महिलाएं समेत कुल छह लोग सवार थे।

अंधा मोड़ होने के कारण दोनों वाहन चालकों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई और नियंत्रण खोने से आमने-सामने टक्कर हो गई।


घटना में सुप्रिया श्रीवास्तव (7 वर्ष), रमाशंकर (40 वर्ष), अनिल कुमार (46 वर्ष) और राजेश सिंह (55 वर्ष) सहित अन्य घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को जिला अस्पताल तथा दूसरे को अन्य चिकित्सालय रेफर किया गया है।


सूचना पर पुलिस थाना बजाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Translate »