भोपाल। सरकार ने प्रदेश के पत्रकारों के लिए एक अहम फैसला लिया है। स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर, 2025 कर दी गई है। यानी पत्रकारों के पास आवेदन करने के लिए तीन दिन और बचे हैं।
इस योजना के तहत, 2025-26 में भी 2024-25 के समान ही प्रीमियम लागू होगा। बढ़ा हुआ हिस्सा राज्य सरकार वहन करेगी। जनसंपर्क विभाग ने सभी पत्रकारों से समय पर आवेदन कर लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी और फॉर्म भरने की सुविधा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mpinfo.org पर उपलब्ध है।
केंद्र सरकार की ओर से एक और बड़ी सौगात:
व्यक्तिगत जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर अब जीएसटी पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। हालाँकि, समूह बीमा योजनाओं में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
👁️ 0 views Views
