ऐसी तस्वीर को तरस रहा था शहर: कलेक्टर ने मरीजों के बीच बैठकर जाना हाल

Revanchal
10
2 Min Read

विनोद दुबे जिला ब्यूरो

दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी। इंदिरा गांधी जिला अस्पताल में उस वक्त अलग ही दृश्य देखने को मिला, जब नवागत कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना अचानक निरीक्षण के दौरान मरीजों के बीच पहुंचीं और उनके पास बैठकर हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों से सीधे बातचीत कर इलाज, सुविधाओं और आ रही समस्याओं की जानकारी ली।

कलेक्टर का यह मानवीय और संवेदनशील व्यवहार जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं। लोगों में अचरज के साथ-साथ सम्मान और संतुष्टि का भाव भी देखने को मिला। आमजन को लगा कि अब उन्हें ऐसा अधिकारी मिला है, जो सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर पहुंचकर समस्याओं को समझने और समाधान करने की मंशा रखता है।

जिलेवासियों का कहना है कि लंबे समय बाद किसी अधिकारी को इस तरह मरीजों के बीच बैठकर संवाद करते देखा गया है। इससे पहले न तो प्रशासनिक स्तर पर और न ही जनप्रतिनिधियों द्वारा इस तरह की पहल देखने को मिली थी।


मरीजों ने भी कलेक्टर को अपने बीच पाकर खुशी जताई और अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। इस पहल को लोगों ने एक सकारात्मक बदलाव की शुरुआत मानते हुए उम्मीद जताई कि स्वास्थ्य सेवाओं में अब वास्तविक सुधार देखने को मिलेगा।

Share This Article
Translate »