पवित्र नगरी में ‘शराब का खेल’ बेखौफ-प्रतिबंध कागजों में, गलियों में खुलेआम बिक रही शराब!

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला।मध्य प्रदेश के मंडला जिले में अवैध शराब कारोबार ने पवित्र नगरी की पहचान पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। मां नर्मदा की गोद में बसे इस नगर को भले ही कागजों में “पवित्र नगरी” घोषित कर दिया गया हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि मंडला नगर में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है। हालात यह हैं कि शहर के कई इलाकों में बिना किसी डर के शराब बेची जा रही है और नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
सबसे गंभीर आरोप यह है कि यह अवैध कारोबार शासन-प्रशासन की मिलीभगत से फल-फूल रहा है। लोगों का कहना है कि यदि सख्त कार्रवाई की जाए तो इस तरह का खुला कारोबार संभव ही नहीं है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर आंखें मूंदे बैठे हैं।


“पवित्र नगरी” की घोषणा के बाद शराब बिक्री पर रोक का दावा किया गया था, लेकिन वर्तमान स्थिति में यह दावा पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है। इससे न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि सामाजिक वातावरण भी बिगड़ता जा रहा है।
नागरिकों में इस मुद्दे को लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शहर में सघन तलाशी अभियान चलाकर अवैध शराब बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

👁️ 14 views Views
Share This Article
Translate »