मवेशी से भरे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा ,पुलिस ले गई थाने, गुस्साए लोगों ने कर दिया चक्काजाम शहडोल पंडरिया राज्यमार्ग घंटों रहा बाधित

Villagers caught a vehicle loaded with cattle, police took it to the police station, angry people blocked the Shahdol-Pandaria state highway for hours.

रेवाँचल टाईम्स – बजाग मुख्यालय से महज पांच किमी की दूरी पर स्थित ग्राम सरवाही में बुधवार की सुबह मवेशी तस्करी की घटना को लेकर सड़क जाम की स्थिति निर्मित हो गई।

शहडोल पंडरिया हाइवे पर दोनों ओर आवाजाही करने वाले वाहनों के पहिए अचानक ही थम गए। सरवाही और आसपास के गांव में बीते कई दिनों से पालतू मवेशियों की चोरी व तस्करी की हो रही घटना तथा पुलिस द्वारा जब्त वाहन को गांव में न रोके जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने राज्यमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। राज्यमार्ग पर जाम लगाने पर ग्रामीणों का आरोप था कि मवेशी तस्करी कर रहे वाहन को गांव के ही लोगों ने पकड़ा था और इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मवेशी सहित वाहन को जब्त कर लिया।

वही पुलिस ने ग्रामीणों को आगे गांव में ही वाहन रोकने का आश्वासन दिया था।लेकिन पुलिस द्वारा मवेशी सहित जब्त किए गए वाहन को सीधे थाने ले जाया गया। जबकि ग्रामीण वाहन को गांव में ही रोक कर मवेशी तस्करी में संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाना चाहते थे।लेकिन पुलिस द्वारा वाहन को बिना रोके थाने ले जाने पर ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने राज्यमार्ग पर जाम लगा दिया। मार्ग जाम हो जाने के बाद स्टेट हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लगभग चार घंटे तक मार्ग बाधित रहा।

Villagers caught a vehicle loaded with cattle, police took it to the police station, angry people blocked the Shahdol-Pandaria state highway for hours.
Villagers caught a vehicle loaded with cattle, police took it to the police station, angry people blocked the Shahdol-Pandaria state highway for hours.

वही प्रशासन के अधिकारी मोर्चा संभालने मौके पर पहुंच गए।ग्रामीण पशु तस्करों पर कठोर कार्यवाही तथा इस गतिविधि में संलिप्त लोगों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग को लेकर अड़े रहे। चक्काजाम की सूचना प्राप्त होते ही एसडीओपी विवेक कुमार गौतम,तहसीलदार भरत सिंह बट्टे सहित बजाग थाना प्रभारी शिवलाल मरकाम, गाड़ासरई थाना प्रभारी गिरवर सिंह उईके तथा करंजिया थाना प्रभारी नरेंद्र पाल भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों समझाइश को समझाया गया।तब कही जाकर सुबह आठ बजे से लगा जाम दोपहर बारह बजे के लगभग खुल सका और यातायात बहाल हुआ।

Villagers caught a vehicle loaded with cattle, police took it to the police station, angry people blocked the Shahdol-Pandaria state highway for hours.
Villagers caught a vehicle loaded with cattle, police took it to the police station, angry people blocked the Shahdol-Pandaria state highway for hours.

वही पुलिस ने मवेशी तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है

घटनाक्रम:: क्षेत्र में लगातार हो रही पालतू मवेशियों की चोरी से सरवाही और आसपास के ग्राम के लोग त्रस्त थे और कई दिनों से इस धंधे में लिप्त लोगों का सुराग जुटा रहे थे। बुधवार सुबह ग्रामीणों को जानकारी लगी कि ग्राम ढोड और सर्वाही के बीच रास्ते में एक पिकअप वाहन पर कुछ पड़ा प्रजाति के पशुओं को भरा जा रहा है तभी ग्राम के लोगो ने एकजुट होकर वाहन का घेराव कर दिया। तभी पिकअप वाहन का चालक तेजरफ्तार से वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था।परंतु ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया।

Villagers caught a vehicle loaded with cattle, police took it to the police station, angry people blocked the Shahdol-Pandaria state highway for hours.
Villagers caught a vehicle loaded with cattle, police took it to the police station, angry people blocked the Shahdol-Pandaria state highway for hours.Villagers caught a vehicle loaded with cattle, police took it to the police station, angry people blocked the Shahdol-Pandaria state highway for hours.

बताया जाता है कि गुस्साए लोगों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी।वाहन में सवार अन्य लोग भाग खड़े हुए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन की तलाशी ली जिसमें चार नग पड़ा पशु लदे पाए गए। जिन्हें जबलपुर ले जाया जा रहा था वाहन क्रमांक mp 20 zv 3358 को जब्त कर थाने लाया गया।पुलिस ने 66/192 पशु क्रूरता एवं संरक्षण अधिनियम के तहत दो आरोपी नजीर अहमद पिता रसीद अहमद निवासी जबलपुर और एक स्थानीय आरोपी जिल्लेदास पिता मुंशी दास 60 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है पुलिसिया कार्यवाही के दौरान थानाप्रभारी शिवलाल मरकाम प्रधान आरक्षक भवर सिंह,कृष्णपाल,बहादुर परस्ते,महेंद्र धुर्वे,दलीप मरावी, ज्ञान सिंह शामिल रहे।

Share This Article
Translate »